RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:जितनी अधिक मेहनत,सफलता उतनी ही बड़ी होगी: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

आरसेटी के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह।

प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)13 जून ।स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उज्जैन में गुरुवार को आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाईडींग के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को इलेक्ट्रिक मोटर रिवाईडींग के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उज्जैन बलराम बैरागी, निदेशक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अजय शंकर सिंह सहित प्रशिक्षकगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रशिक्षण आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशिक्षित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के पास एक विशेष हुनर होता है। आवश्यकता है उस हुनर को पहचानने की और उसमें दक्ष होने की। स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उज्जैन द्वारा इसी प्रकार विभिन्न स्वरोजगारमूलक कामों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें दक्ष बनाना बनाया जा रहा। साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने के लिए क्रेडिट लिंकेज भी प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पूरी लगन और ईमानदारी से काम हैं। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में युवाओं द्वारा अपने प्रशिक्षण के अनुभव भी कलेक्टर श्री सिंह से साझा किए गए। युवा राहुल राठौर द्वारा बताया गया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें काफी अच्छे से इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग के संबंध में जानकारी दी गई। जो उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। युवा इसराइल ने बताया कि वे पहले से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। लेकिन प्रशिक्षण में उन्हें प्रायोगिक तौर पर काफी अच्छे से समझाया गया। जो उनकी कमियां थी वे सभी दूर हो गई हैं। कार्यक्रम के अंत में एलडीएम श्री बैरागी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related posts

हनुमामगढ़:जिला कलेक्टर पहुंचे खेतों में, किसानों से की बातचीत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन।

rktvnews

भोजपुर : भीषण गर्मीं के प्रकोप से स्कूली बच्ची हुई बेहोश।

rktvnews

प्रधानमंत्री 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment