RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने पदभार संभाला।

वी. सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे की गति बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज रेल भवन में पदभार संभाला। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेल भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए वी. सोमन्ना ने कहा, “मुझे मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और अपनी पार्टी का आभारी हूं। पिछले 10 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे ने उल्लेखनीय वृद्धि की है।”
वी. सोमन्ना ने कहा कि जैसे-जैसे हम मोदी 3.0 में आगे बढ़ेंगे, हम रेलवे की विकास गति को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, “केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कुशल मार्गदर्शन में काम करने और रेलवे और विकसित भारत के विकास में योगदान देने में मुझे प्रसन्नता हो रही है। हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे और इसके लिए हम चौबीसों घंटे काम करेंगे।”
कर्नाटक के तुमकुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद इससे पहले राज्य में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़:इस वर्ष का ‘लोकजतन सम्मान’ शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को, 24 जुलाई को रायपुर में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 लाभुक के चयन से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का समय आ गया है: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

झारखंड:राहुल गांधी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी,राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ।

rktvnews

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर गढ़वा में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण।

rktvnews

भारत की महिलाएं और युवा दुनिया भर में परिवर्तन के अग्रदूत होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment