RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

भोजपुर:पशु प्रेमी दीपक कुमार अकेला ने सहकर्मी के साथ बछड़े का करवाया ईलाज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून।भीषण गर्मी हिटवेभ की चपेट में मनुष्य तो मनुष्य पशु पक्षी जानवर तक इस गर्मी से बेहाल और परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को मौला बाग नाल मोड़ आरा के समीप एक गाय का बछड़ा हिट-स्ट्रोक व गर्मी के चलते सड़क किनारे गस्त खाकर छटपटा रहा था । 2 दिन तक लोग आते जाते उसे निरीह गाय के बछड़े को नजरअंदाज कर निकल जा रहे थे। तभी पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष पशु प्रेमी दीपक कुमार अकेला अपने सहकर्मी विनीत शुक्ला के साथ मिलकर लावारिस पशु गाय को ठेला पर लादकर मवेशी अस्पताल ले जाया गया । जहां पर उसका पशु चिकित्स डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने तत्परता के साथ उसे बछड़े का इलाज किया । लू लगने की वजह से गाय के बछड़े को बुखार आ गया था । उसे सुई, दवाई उपचार करा कर जब वह स्वस्थ होने लगा, तब एक ठेला पर लाद कर उसे आरा के गांगी रोड स्थित गौशाला में स्वास्थ्य लाभ एवं देखभाल हेतु वहां पर पहुंचाया गया। इस नेक काम में विनीत शुक्ला, गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी,धीरज कुमार स्वर्णकार, माता दिन अग्रवाल, जीतू सोनी, प्रतिक राज, उज्जवल कुमार, आशीष कुमार, लुलु बाबू, तथा महेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान ने आयोजित किया डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान समारोह।

rktvnews

राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

भोजपुर:राजद के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस-कांफ्रेंस में गिनाई सरकार की खामियां।

rktvnews

भोजपुर:दूरदर्शन पर आरा की कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment