RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ETV के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 08 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि रामोजी राव एक दूरदर्शी व्‍यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।
रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति अत्यंत भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभान्‍वित होने के कई अवसर प्राप्‍त हुए। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Related posts

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा!नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया।

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न!लगभग 10 करोड़ की लागत से 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।

rktvnews

चुनावी स्वयंवर!

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

Leave a Comment