RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेताओं का दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 जून।आम चुनाव- 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून, 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार किया है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के अलावा उपरोक्त नेता उसी शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत की ओर से अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को प्रदान की गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।

Related posts

दीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

एन सी सी कैडेट ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही को सामने से देखा।

rktvnews

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 515 करोड़ रुपये मूल्य के 163.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।

rktvnews

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

बक्सर:सामान्य,व्यय एवं पुलिस प्रेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।

rktvnews

भोजपुर : सुख की इच्छा करना ही दुख का कारण : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment