RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लडेंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे, मुझे धकिया दें इनके बस की बात नहीं: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 06 जून।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं। मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। पश्चिम बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा कि मैंने ही उनकी नस ढीली की थी । भाजपा ने पूरी भारत की ताकत लगा दी और मैंने कहा था कि 100 पार भी नहीं होंगे। भाजपा वाले हुए 100 पार? जितना पैसा लगाना था उन्होंने लगा दिया पर कुछ नहीं हुआ। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं। हम उनमें से नहीं हैं अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मानकर चलिए कि जितने का खाका भी दिमाग में लेकर आए होंगे। सोच समझ कर आए हैं कि ये कठिन काम है इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा। सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने आए हैं।

जो बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर दे उसे प्रशांत किशोर कहते हैं

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं हम धकियाने वाले आदमी हैं? बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं। हम बिहार के लड़के हैं देशभर का नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है तो ये नेता मेरा क्या करेंगे। एक बार समाज के लोग खड़े हो गए तो जन बल के आगे कोई बल खड़ी होने वाला नहीं है। इसलिए बिहार के भविष्य के लिए सोचिए और किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए।

Related posts

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

वैशाली;जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर : चंदवा सूर्य मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा का 06 अप्रैल को होगा समापन।

rktvnews

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

दरभंगा:चार दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता में एकलव्य भागलपुर ने लहराया परचम।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर वैशाली जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा गोली खिलाई जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment