RK TV News
खबरें
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 : कौन जितेगा बाजी

आखिर फैसले की घड़ी आ ही गई।

RKTV NEWS/डॉ अजय ओझा, ब्यूरोचीफ (झारखंड), संपूर्ण माया,04 जून।हिन्दी फिल्मों का एक लोकप्रिय गीत है – जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरार, वो घड़ी आ गई आ गई…! देश में विगत 19 अप्रैल से जारी 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 का लंबा दौर समाप्त हो गया और आज 4 जून को मतगणना के साथ ही फैसला हो जायेगा कि केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में संगठित एनडीए के दलों की जीत होगी या कांग्रेस के साथ संगठित इंडिया गठबंधन विजयश्री हासिल करेगी।
इस चुनाव में भारतीय मीडिया और सर्वे एजेंसियों की भी अग्नि-परीक्षा है। अधिकांश एजेंसियों द्वारा जारी एक्जिट पोल में एनडीए की भारी जीत की संभावना व्यक्त की गई है। एनडीए इस एक्जिट पोल का स्वागत कर रहा है जबकि इंडिया गठबंधन इसे नकार रहा है और 295 सीट जीतकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा कर रहा है।
खैर मतों की गिनती आरंभ हो चुकी है और दोपहर बाद फैसला हो जायेगा कि किसकी जीत होगी…
झारखंड में चौथे चरण से मतदान आरंभ हुआ था। चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में चुनाव हुआ था। पांचवें चरण 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव हुआ था। छठे चरण 25 मई को गिरीडीह, धनबाद, रांची तथा धनबाद में तथा सातवें एवं अंतिम चरण 1 जून को राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में चुनाव संपन्न हुआ था।
विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर तथा गोड्डा में भाजपा जीत रही है। दुमका तथा राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत की संभावना है। गिरीडीह, धनबाद, चतरा, सिंहभूम तथा खूंटी में कांटे का संघर्ष है।
चतरा, धनबाद और खूंटी में कांग्रेस की जीत की ज्यादा संभावना है जबकि सिंहभूम और गिरीडीह में झामुमो का पलड़ा भारी दिख रहा है…?
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी  कल्पना सोरेन भारी बहुमत से जीतेंगी और उनका झारखंड का आगामी मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

बहरहाल मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के संघर्ष का आनंद लिजिये। आज ही दोपहर बाद निश्चित हो जायेगा कि जनता जनार्दन ने किसके हक में फैसला दिया है।

Related posts

स्कूल छोड़ती बेटियाँ: संसाधनों की कमी या सामाजिक चूक?

rktvnews

बिहार: भोजपुर: छठ पूजा पर मोर पंख सुसज्जित झरना रहा आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर : केक काट कर भाजपा का स्थापना दिवस मना! शाहपुर में हुआ आयोजन।

rktvnews

जयपुर:लालसोट में ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना शिलान्यास एवं धन्यवाद समारोह।

rktvnews

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 30 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का भुगतान किया।

rktvnews

Leave a Comment