RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान में गुरूवार को अजमेर में करीब 18 हजार लीटर मिस ब्रांड खाद्य तेल सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में अजमेर में पार्वती ऑयल मिल्स, श्री राम ऑयल एंड पेट्रोकेमिकल्स और श्री पार्वती एडिबल इंडस्ट्रीज के पर्वतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम पर अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में जयपुर की स्पेशल केंद्रीय टीम और अजमेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां पर विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के डुप्लीकेट और अलग-अलग लेवल लगाकर मिस ब्रांड और मिलावट के साथ खाद्य तेल तैयार किए जा रहे थे।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि पार्वती, पोस्टमैन प्लस, रियल स्टार, पार्वती स्वास्तिक, पोस्टमैन प्राइड, पोस्टमैन स्टार, रियल फ्रेश लाइट, श्री पार्वती स्वाद, पार्वती प्लस, न्यू पोस्टमैन गोल्ड, पार्वती प्लस, महारथी सहित अनेक ब्रांड मौके पर एक साथ पैक किये जा रहे थे। लंबे समय से विभाग को यहां गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही थीं।
मौके पर लगभग 18 हजार लीटर स्टॉक पाया गया है, जिसे सीज कर लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा, देवेंद्र राणावत और अजमेर की टीम के सुशील चोटवानी, केसरीनन्दन शर्मा और अजय मोयल द्वारा सैंपलिंग और सीजर की कार्यवाही की गई।

Related posts

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रामगढ़ का लाभ लेने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों, सेविकाओं व सहायिकाओं से प्राप्त करें आवेदन।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत आयोजित शिविर में विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण का हुआ है अद्भुत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया चरपोखरी थाने का निरीक्षण।

rktvnews

देहदान के जरिए समाज को जागरूक करने की पहल!इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में 80 वर्षीय कल्पना अमीन का देहदान।

rktvnews

Leave a Comment