RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को ले सभी अनुमंडल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

आरा /भोजपुर 18 फरवरी।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से भोजपुर जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ विधि व्यवस्था,निरोधात्मक कार्रवाई(U/S 107,108,109,110),शस्त्रों का भौतिक सत्यापन, जब्ती, expenditure monitoring अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वाड /स्टैटिक सर्विलांस टीम,चेक पोस्ट, सेक्टर पदाधिकारी द्वारा vulnerablity mapping एवं critical polling station का identification आदि बिंदु पर समीक्षा बैठक की गई!
उक्त समीक्षा बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर उपरोक्त बिंदुओं पर ससमय आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे!सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था से सम्बंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे!साथ ही सभी थाना अध्य्क्ष के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक करेंगे!निष्पक्ष,स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में लोक सभा चुनाव कराने हेतू सभी अनुमंडल पदाधिकारी /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी /सभी थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे तथा सभी आवश्यक कार्रवाई समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

rktvnews

नारनौल:सभी 772 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना।

rktvnews

बिहार: पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राजद से तोड़ा नाता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के अवसर पर संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment