RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ब्रुनेई से रवाना हुआ।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मई।भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा का दौरा किया था। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और अधिक विस्तार देने हेतु भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम भी शामिल किये गए थे। इस जहाज को आगंतुकों के स्वागत के लिए भी खुला रखा गया था, जिसके तहत भारतीय प्रवासी सदस्यों और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों ने भी जहाज का दौरा किया। उन्हें युद्धपोत, भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं और समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी दी गई। दलगत भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों के बीच वॉलीबॉल मैच भी खेला गया। इस जहाज ने भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लिया। इससे आपसी सहभागिता को और सुदृढ़ करने के लिए एक-दूसरे की रणनीति, तकनीक तथा प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली।
इस पोर्ट कॉल का सफल समापन ‘एक्ट ईस्ट’ और सागर दृष्टिकोण की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है।

Related posts

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन!

rktvnews

मस्जिद कमाल मौला-भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश : न निर्णय है, न न्याय ; न निदान है, न समाधान!

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट बाहर से आये परीक्षार्थीयों को निशुल्क ठहरने की देता है व्यवस्था : महंत सुमन बाबा

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

rktvnews

Leave a Comment