RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: शाहजादा ने बिहार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री को पानी तो पिला ही दिया है : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 मई। प्रधानमंत्री जी जिसको शाहजादा कहकर उपहास उड़ाने का प्रयास करते रहे हैं, बिहार के चुनावी मैदान में उसने उनको पानी तो पिला ही दिया है। यह कहना है राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी का। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इस चुनाव में अब तक बिहार में 16 सभायें की हैं। देश में दूसरे नंबर की ताकत रखने वाले अमित शाह जी ने भी 10 सभाएं की हैं। इनके अलावा राजनाथ जी, योगी जी समेत लगभग दर्जन पर अन्य भाजपा नेताओं का चुनावी दौरा बिहार में हो चुका है। अगर चुनाव की प्रक्रिया इतनी लंबी नहीं होती तो क्या प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या अन्य भाजपा नेताओं को बिहार में इतना समय देने की गुंजाइश होती ? स्वभाविक है कि लंबे चुनाव का लाभ सत्ताधारी दल को ही मिलता है। लंबे चुनाव के समर्थन में चुनाव आयोग चाहे जो सफाई दे, हमारे यहाॅ तीन दिनों में भी चुनाव कराए गए हैं। 1980 का चुनाव अब तक का सबसे छोटा चुनाव था। उस चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी या हेराफेरी का आरोप नहीं लगा था।
देश का पहला चुनाव सबसे लंबा चुनाव रहा है। उसके वाजिब कारण थे। उस समय चुनाव कराने का कोई ढांचा देश में उपलब्ध नहीं था।
सात चरणों में होने वाले इस चुनाव में प्रधानमंत्री सहित शासक दल के नेताओं को प्रचार का भरपूर मौका मिला। इसके अलावा सरकारी पार्टी संसाधनों के मामले में विरोधियों पर हमेशा भारी रहती है। इसलिए संदेह होता है कि सत्ताधारी दल को लाभ पहुॅचाने के लिए ही चुनाव की प्रक्रिया को इतना लंबा किया गया है।
इस चुनाव में आदर्श आचार संहिता को भी तार-तार किया गया। स्वयं प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान में मंगलसूत्र वाला जो भाषण दिया था, उस पर चुनाव आयोग का मौन रहना आयोग की विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि जो भी हो, प्रधानमंत्री जी ने जिसको शाहजादा कहकर उपहास उड़ाने का प्रयास किया, उसके विरुद्ध अपनी पलटन के साथ बिहार के चुनावी मैदान में उतर कर उसकी महत्ता ही घोषित की है। उस शाहजादे ने बिहार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री जी को पानी तो पिला ही दिया है। यह घोषणा है कि देश की राजनीतिक पीढ़ी तेजी के साथ बदल रही है।

Related posts

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों का जांच और आपरेशन के लिए दिया गया प्रशिक्षण:ए सीएमओ भोजपुर डा के एन सिन्हा

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त राम निवास यादव ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी जन समस्याएं ,संबंधित पदाधिकारियों को जल्द निराकरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

झारखंड:चतरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: पटना:मंत्रिपरिषद् के महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

चितौड़गढ़:खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

Leave a Comment