RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: हर घर दस्तक अभियान के तहत जीविका दीदीया मतदान हेतु दे रही आमंत्रण पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई। सोमवार को जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न पंचायतों में 3000 से अधिक जीविका के दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को वोट करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किया । साथ ही मतदान तिथि के दिन लोगों को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। ताकि जिले इस बार में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके । सोमवार को जीविका के दीदियों द्वारा जिले के लगभग 75000 हजार मतदाताओं को आमंत्रण पत्र वितरित किए। जो अपने आप में एक बहुत बड़ी जागरूकता मुहिम है। मतदाता जागरुकता के इस अभियान के दौरान जीविका दीदियां घर-घर दस्तक दे रहीं हैं और मतदाताओं को एक-एक वोट का महत्व बतला रही है युवा हो या वृद्ध, पुरुष हो या महिला सभी को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। साथ ही मतदान अपना अधिकार का संकल्प भी याद दिला रही है। लोगों से अपील कर रही है कि 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में अपने पूरे परिवार के साथ जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ चुका है ओ मतदान जरूर करे ।
उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा की कहा कि जिले भर में जीविका दीदियों की संख्या काफी है ।जीविका समूहों की जीविका दीदियो के माध्यम से हर घर दस्तक दे रही हैं और उम्मीद है कि इस बार 1 जून को होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी । इस बार जिले का वोट प्रतिशत बढ़ाने में जीविका की दीदियों की अहम भूमिका रहेगी।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नाट्य प्रस्तुति ‘बेबी’ ने गाड़े सफलता के झंडे।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानो की हौसला अफजाई करने के लिए भेजा मंत्रीगणों को।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment