RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अधिकारी रहे फील्ड में।

पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)27मई । बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले में पानी, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार रविवार को उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने- अपने क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने पेयजल की उपलब्धता एवं सप्लाई व्यवस्था, निर्बाध बिजली सप्लाई, मौसमी बीमारियों से बचाव की व्यवस्थाओं, गौशालाओं की स्थिति आदि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से पानी की उपलब्धता, मात्रा, शुद्धता आदि के बारे में जानकारी ली एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टंकियों की नियमित सफाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल के स्त्रोतों, टैंकर से पानी सप्लाई, नियमित टंकियों की सफाई करवाने, खराब पड़े हैंडपंप, ट्यूबवेल, बोरवेल आदि को ठीक करवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बैड, आवश्यक दवा, जांच सुविधाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी, छाया आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

फिलीपीन्स और श्रीलंका का 11 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:सोलर सिस्टम के उपयोग से आएगी ऊर्जा क्रांति : एमएलसी सोनू राय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन का परिवर्तन चिंतन II नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

rktvnews

Leave a Comment