RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में मंच पर चढने को लेकर मची रही अफरातफरी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित ज्ञान स्थली आवासीय विद्यालय परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और मंच पर जगह नहीं मिलने से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने से कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। नेताओं का कहना था कि मंच पर स्थानीय नेताओं को जगह नहीं देकर दूसरे विधान सभा क्षेत्र के नेताओं को तरजीह दी गई। जिसको लेकर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बवाल मचा रहा। उनका कहना है कि स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की गई और मंच पर जगह नहीं दी गई। इसको लेकर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा और आपाधापी मची रही। अफरातफरी के माहौल को शांत करने के लिए नेताओं तथा प्रशासन के बीच मानमनौव्वल का दौर चला। जिसके बाद मामला  शांत हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के दौरान भी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। पार्टी का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया। सुलग रहा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है जो शुभ संकेत नहीं लग रहे हैं।

Related posts

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय डाटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट में मंत्रालयों/विभागों में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

लखीसराय:वोट है अनमोल – कभी ना लेंगे इसका मोल।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

ब्रिक-टीएचएसटीआई ने उद्योग सम्मेलन, एसवाईएनसीएचएन 2024 की मेजबानी की।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment