RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: अग्निशमन विभाग द्वारा राधा कृष्ण एकेडमी में अग्नि सुरक्षा को ले मॉकड्रिल आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 मई। शनिवार को राधा कृष्ण एकाडमी बघवा गली में मॉकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा के उपाय बताए गए। यह कार्यक्रम अग्निशमन पदाधिकारीयों के माध्यम से जनहित में सफल प्रस्तुतीकरण कर बताया गया। अक्सर देखा जाता है कि कभी-कभी गलती से या गड़बड़ी से ,चूल्हा खराब होने से, लिक करने से सिलेंडर में आग लग जाती है और जानकारी के न रहने के कारण बड़ी-बड़ी दुर्घटना घटती है और जान माल की क्षति होती है। इससे बचने के लिए हर आदमी को सतर्क रहने की जरूरत है और किस प्रकार से आग पर काबू पाया जाए इसके लिए पूरे विस्तार से अग्निशमन पदाधिकारी ने सरल तरीका से समझाकर बताया फिर आग लगाकर दिखाया। फिर कई प्रकार से बुझाने का सरल उपाय बताए।
इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को अच्छे ढंग से देखा समझा। स्कूल के प्रशासक डॉक्टर विवेक राज डेंटल सर्जन ने बताया कि कभी-कभी नासमझी नादानी और गलती से या चूल्हा, सिलेंडर के लीक होने के कारण भी आग लग जाती है। जिससे महिला,पुरुष, घर के लोग अथवा आग फैलने से अनेकों घर पशु मानव आग के चपेट में आ जाते हैं और मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में यह प्रयास काफी सार्थक और जनहितकारी है।इस छोटे से प्रयास से जान माल सुरक्षित रह सकता है । आग लगने पर हम आसानी से बुझा सकते हैं। इसके लिए कई प्रकार से इन लोगों ने आग बुझाने का सफल तरीका बताया ।जिसके लिए इन लोगों को बहुत-बहुत विद्यालय की ओर से बधाई देता हूं।ऐसा प्रशिक्षण हर, स्कूल कॉलेज, मैं होना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती तनुजा वर्मा ने बताया कि ऐसा लाभकारी कार्यक्रम से विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक छात्राओं अभिभावकों को बहुत फायदा हुआ ,जानकारी मिली और आग बुझाने के सरल तरीका भी सीखें। सफल कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारीयों को हृदय बधाई और आभार। अन्य शिक्षकों में अभिलाष कुमार सिंहा ,राम नारायण प्रसाद, आरती सहाय, रिंकू कुमारी, बबिता कुमारी, मानस तिवारी, सुनील कुमार, आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमले व जारी जनसंहार के खिलाफ वामदलों ने आरा में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में धूम-धाम से मना स्वाधीनता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:आय प्रमाण – पत्र जारी करने मे लापरवाही के खिलाफ आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

Leave a Comment