RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

बिना लोभ लालच के स्वविवेक से अवश्य करें मतदान :एनएसएस एम्बेसडर समीर सिंह

समीर सिंह एम्बेसडर एनएसएस महाराजा कॉलेज आरा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 द्वारा मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी,जीविका दीदी,एनएसएस, एनसीसी तथा अन्य सभी सामाजिक संगठनों से अपने स्तर से लगकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए कार्यक्रम लगातार चलाएं जाते रहे हैं। इसमें वीकेएसयू आरा एन एस एस समन्वयक के माध्यम से हर कॉलेज इकाई में वरीय और सक्रिय स्वयंसेवकों को अंबेसेडर बनाकर मतदान जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है। समीर सिंह से बातचीत से जानकारी ली गई कि अब तक उन्होंने किस प्रकार से मतदाताओं को जागरूक बनाया।
इन्होंने बताया की लोक सभा आम निर्वाचन 2024 कि तिथि घोषित होने के बाद भोजपुर में सातवें चरण में 1 जून को मतदान किया जाना है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा मतदान जागरूकता के लिए जिम्मेदारी दी गई जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर घूम कर मतदान के लिए संपर्क और उसके महत्व को समझाया गया और मतदान करने के लिए अनुरोध भी किया गया। कॉलेज कैंपस से स्वयंसेवकों की रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न भागो में नारा लगाते हुए मतदान के प्रति जागरूक बनाया गया। गोद लिए गए गांव आरा चौकीपुर में ग्रामीणों को समझाने बुझाने के लिए चौपाल लगाकर कर मतदान हेतु समझाया गया। कॉलेज में सभी क्लास रूम में घूम-घूम कर छात्र-छात्राओं को मतदान में सम्मिलित होने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मतदान में पहली बार सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को छात्र संवाद में सारी प्रक्रिया को समझाई गई। इस कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य प्रो ओम प्रकाश राय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी प्रो बिभा वर्मा के उपस्थिति और इनलओगओं के सहयोग से सारा कार्यक्रम चलाया गया। समीर ने बताया कि ऐसे में युवा और लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रवादी नागरिक होने का कर्तव्य निभाना हमारा पहला काम होना चाहिए। लोग जब मतदान करते हैं तो वे अपने जनप्रतिनिधि के प्रति सिर्फ अपना समर्थन ही व्यक्त नहीं करते अपितु लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े त्यौहार को मनाकर अपने संविधान द्वारा प्राप्त राजनीतिक अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार का प्रयोग करते हुए एक शिक्षित कर्तव्य पालक और राष्ट्र प्रेमी नागरिक होने का परिचय देते हैं। इन्होंने कहा कि अपने ,परिवार के लोगों को भी लोकतंत्र के इस महापर्व के साक्षी बनने और बिना किसी लोभ- लालच से,स्वविवेक से मत का प्रयोग करें।

Related posts

गिरफ्तार वारंटी गये जेल।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त! तीन बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण: रुक्मणि रियार

rktvnews

‘श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान’ के तत्त्वावधान में मनायी गयी गीता जयंती, गीता-सम्मान से विभूषित हुए डा गुरु एम रहमान ।

rktvnews

Leave a Comment