RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची के सदस्यों को वोट करेगा रांची अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए किया गया सम्मानित।

मतदान करने के लिए जागरूकता फैलाने वाली संस्थाओं/व्यक्तियों को रांची जिला प्रशासन ने किया सम्मानित।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 25 मई। वोट करेगा रांची अभियान को लेकर राजधानी में मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान कई सामाजिक व अन्य संस्थाओं की ओर से चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में वोट करेगा रांची जागरूकता के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची को निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा , उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, एसडीओ उत्कर्ष कुमार की ओर से संस्था के सदस्यों को रांची नगर सभागार में एक सम्मान समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसमें जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो महिला शाखा) की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सरोज पांडया, पायल सेठी, विनीता सेठी, सुमन पाटनी, सोनल नहाटा, सुष्मिता जैन एवं जीतो मेन से अनंत जैन, विशाल जैन, ऋषभ जैन देवेश जैन और कई जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
यह जानकारी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (महिला विंग) की प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।

Related posts

ग़ज़ल लिख दूँ!

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के सचिव की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया बाढ़ प्रवण क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गोल्ड अवॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment