RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक।

आरा/भोजपुर (डा दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई। शुक्रवार को स्टेट स्वीप आइकॉन और सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भोजपुर जिला के नागरिक प्रचारणी परिसर में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सीधे मतदाताओं से जुड़कर आगामी 1 जून को सातवे चरण में भोजपुर संसदीय क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान की तिथि को मतदान करने की अपील की गई। मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे भी पहली बार मतदान का अवसर मिला बहुत गौरवान्वित हूं और इसको लेकर उत्साहित हूं। मधुबनी में अपना मतदान कर चुकी हु । आप सभी लोग भी मतदान करें एवं आस – पड़ोस, संगे-संबंधीयो को मतदान के लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त भोजपुर , निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर ,एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसका आधार चुनाव है और चुनाव की महत्ता मतदान से है। उन्होंने सभी मतदाताओं से 1 जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का आग्रह किया । गायिका मैथिली ठाकुर ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई ।
मैथिली ठाकुर ने तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा , राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, जुग जुग जिया हो ललनवा भवनवा के भाग जागल हो, आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, कोयल बिन बगिया ना शोभे राजा एवं अन्य गीत लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मैथिली ठाकुर ने कहा कि बिहार के जिस जिला में मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहेगा वहां निर्वाचन आयोग की तरफ से में पुनः आऊंगी और प्रस्तुति दूंगी। भोजपुर के मतदाताओं से अपील है कि सभी लोग अपना मतदान जरूर करें। इस अवसर पर म्यूजिक मंत्रा और डांस इस लाइफ के कलाकारों के द्वारा निर्वाचन को लेकर प्रस्तुति की गई जिसका नेतृत्व मंगलम भारद्वाज ने किया । इस कार्यक्रम का संचालन रंजन बैठा एवं कंचन कामिनी के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन स्विप कोषांग की नोडल अधिकारी हिना ने किया। इस मौके पर जीविका दीदी, कस्तूरबा की बचिया,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका सहित अन्य मतदाता उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:75वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह – उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुआवजा भुगतान हेतु रैयतों को नोटिस तामिला कराने के लिए तिथिवार कैम्प का आयोजन।

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में अफ्रीकी क्षेत्र के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रथम दो-सप्ताह के प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम के दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजन द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: न्याय की आस पर न्यायालय कर्मचारी हड़ताल पर।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिणी चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के एक भाग के रूप में सिंगापुर की अपनी यात्राएं पूरी कीं।

rktvnews

Leave a Comment