RK TV News
खबरें
Breaking News

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई। बुधवार को एसबी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, मुख्य वक्ता महाराजा कॉलेज की पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वंदना सिंह, कॉलेज के बर्सर डॉ आरएन मिश्रा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने की।
मुख्य वक्ता डॉ वंदना सिंह ने कहा कि मानवता, ग्रह और हमारे समुदायों को महिला नेतृत्व की अब पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। उन्होंने इसके कई बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज पारिस्थितिकी नारीवाद की कई शाखाएं है।जिनमें अलग अलग दृष्टिकोण व विश्लेषण है।यह इस बात पर भी जोर देता है कि महिलाओं और प्रकृति दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए। प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि यह एक जीवंत विषय है। डॉ आरएन मिश्रा ने कहा कि पारिस्थितिकी नारीवाद पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता और महिलाओं और प्रकृति के बीच बने संबंधों के बारें में जोड़ता है। कार्यक्रम में डॉ कनक लता कुमारी, डॉ साधना रावत, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ अभिनव कुमार,डॉ सुदीप्ता शर्मा, डॉ श्वेता, डॉ पूजा कुमारी, डॉ आदित्य कुमार आनंद, डॉ बिंकटेश, डॉ एसडी सिंह, डॉ अनामिका, डॉ आशा रानी, डॉ राकेश रंजन, डॉ डीपी राय, डॉ विनय, डॉ मुकेश कुमार सहित कई शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।संचालन डॉ राजलक्ष्मी व धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक डॉ पंकज कुमार ने किया।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ,नागरिकों से किया संवाद।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ’ ’सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ।

rktvnews

जीविका दीदियों संग एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

आफतकाल लाने वालों के बीते आपातकाल पर बरसते घड़ियाली आंसू।

rktvnews

Leave a Comment