RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22मई।अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, आप एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को चरपोखरी प्रखंड के धंधौली, बजेन, कल्याणपुर, डेगो डेहरी, इटौर, ढेहरहा, बेइदेकोरी, बलिहारी सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए माले प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि हमारे जनसंपर्क अभियान को भिन्न-भिन्न जाति -समुदाय के छात्र-नौजवानों, कर्मचारियों, स्कीम वर्कर्स, जीविका दीदियों और बुद्धिजीवियों का व्यापक समर्थन हमें हासिल हो रहा है.
उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों, आशा, आंगनबाड़ी और रसोइयों को जीने लायक भी मानदेय नही देने वाली सरकार इन्हें सत्ता के समर्थन में वोट डालने का दबाव बना रही है। यह आचार चुनाव संहिता और निष्पक्ष चुनाव के खिलाफ है। इस आशय का विरोध पत्र चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। सभी स्कीम वर्कर्स समेत जीविका दीदियों को 21000 रुपए मासिक मानदेय की गारंटी हमारी प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने चुनाव का चार्टर बनाया है जो हमारे संकल्प और हमारी प्रतिबद्धता को दिखलाता है। सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए न्याय,अमन और भाईचारा हमारी मौलिक दिशा है। प्रधानमंत्री के लगातार पटना प्रवास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार जब एकबार ठान लेता है तो शहंशाह की शहंशाही को चलने नहीं देता। नौजवानों का बिहार बनने जा रहा है जिसका प्रधान एजेंडा नौकरी-रोजगार है। पढ़ाई, दवाई और सिंचाई को प्राथमिकता देकर समृद्ध बिहार हमारा संकल्प है।

Related posts

झारखंड: चतरा: रात्रि चौपाल में 13 नवंबर को वोट करेगा चतरा का लगा नारा।

rktvnews

बागपत:हार्टफुलनेस संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 दिसंबर 24

rktvnews

गया: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों संग बैठक

rktvnews

भोजपुर:मातृभाषा के लिए मन में सम्मान.. तभी मिलेगी भोजपुरी को पहचान।

rktvnews

Leave a Comment