RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर में बक्सर विधान सभा के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)21 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में आज 21 मई 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर में बक्सर विधान सभा के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
सभी कर्मियों को दिनांक 30 मई 2024 को पूर्वाहन 08:00 बजे तक डिस्पैच सेंटर पर योगदान कराने का निर्देश दिया गया। अगर किसी मतदान दल के द्वारा निर्धारित समय के उपरांत योगदान नहीं दिया गया है तो उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्रचंड गर्मी को देखते हुए डिस्पैच सेंटर पर पेयजल की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, शौचालय, ओआरएस घोल, सत्तू, आदि मतदान दलों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अनुदानित दर पर मतदान दलों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिससे मतदान दलों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
प्रचंड गर्मी को देखते हुए डिस्पैच सेंटर पर एक मेडिकल टीम को जीवन रक्षक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्त करने का निर्देश सिविल सर्जन, बक्सर को दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : सिविल सर्जन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मई 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की गोविन्दपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार संबधी निबंध प्रतियोगिता का कराया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया आरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा एवं कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment