RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जयपुर:भीषण गर्मी के मध्यनजर यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम – अध्यक्ष, रोडवेज

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान)19 मई। रोडवेज अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा रविवार को एकदिवसीय दौरे पर सवाईमाधोपुर पहुँची। इस दौरान उन्होंने सवाईमाधोपुर रोडवेज बस स्टैंड एवं कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती गुहा ने भीषण गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान रोडवेज अध्यक्ष के साथ आगर मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ सहित प्रबंधक संचालन दिलीप शर्मा प्रबंधक वित्त कपूर चांद जैन एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रोडवेज सीएमडी रोडवेज डिपो की व्यवस्थाओं एवं साफसफाई से संतुष्ट नजर आई तथा परिसर में खाली जगह में और अधिक पौधारोपण करने के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए तथा आगार परिसर में सामुदायिक शौचालय उपयोग में आने के कारण अन्य अनुपयोगी यूरिनल को हटाने हेतु भी निर्देशित किया गया। बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों से भी फीडबैक लिया गया जिसमे यात्रियों को पानी छाया एवं बैठने की व्यस्था तथा रोडवेज में यात्रा के दौरान उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो यात्री रोडवेज स्टैंड की व्यवस्था एवं रोडवेज बस में यात्रा के दौरान रोडवेज सेवा से संतुष्ट नजर आए। कार्यशाला एवं स्टोर के निरीक्षण के दौरान कार्यशाला में मौजूद स्क्रैप को केंद्रीय कार्यशाला भिजवाने हेतु तथा प्रबंधक संचालन को कार्यशाला में और अधिक साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

भोजपुर:WPU निर्माण पूर्ण नहीं कराने वाले पंचायत सचिव पर होगी कार्रवाई :उप विकास आयुक्त

rktvnews

54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता; फिल्म पूर्वाग्रहों के बीच राजनीतिक और भावनात्मक सीमाओं को पार करते हुए प्रेम की शक्ति को चित्रित करती है

rktvnews

भोजपुर: रामापुर सनदिया आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया अन्नप्रासन का आयोजन।

rktvnews

कोरबा : लेख : राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में सिक्किम राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया

rktvnews

Leave a Comment