RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीय

आईआईएचआर, बेंगलुरू के राष्ट्रीय बागवानी मेले का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरू द्वारा उत्पादक किसानों व अन्य हितधारकों के लाभ के लिए विकसित नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित करने व उनकी आत्मनिर्भरता के लिए अभिनव बागवानी पर आयोजित चार दिनी राष्ट्रीय बागवानी मेले का शुभारंभ आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअली किया। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि यह सुस्थापित है कि किसानों की आय दोगुनी करने के साथ आवश्यक पोषण सुरक्षा पूर्ति करने में बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बागवानी फसलों के उत्पादन व उपलब्धता में तेजी से हो रही वृद्धि देश की पोषण सुरक्षा के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगी।केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि बागवानी उत्पादन वर्ष 1950-51 के 25 मिलियन टन से 13 गुना बढ़कर 2020-21 के दौरान 331 मिलियन टन हो गया, जो खाद्यान्न उत्पादन से भी अधिक है। 18% क्षेत्रफल से यह क्षेत्र कृषि सकल घरेलू उत्पाद में सकल मूल्य का लगभग 33% योगदान देता है। इस क्षेत्र को आर्थिक विकास के चालक के रूप में माना जा रहा है और धीरे-धीरे एक संगठित उद्योग में बदल रहा है, जो बीज-व्यवसाय, मूल्यवर्धन व निर्यात से जुड़ा हुआ है। कृषि उत्पादों के चार लाख करोड़ रु. से ज्यादा के निर्यात में बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार खेती-किसानी को प्राथमिकता देती है, इसलिए वर्ष 2023-24 के बजट में भी कृषि एवं किसान कल्याण के लिए अनेक प्रमुख प्रावधान किए गए। बजट का उद्देश्य गरीबों व मध्यम वर्ग, महिलाओं व युवाओं के अलावा किसानों का समावेशी और व्यापक विकास करना है। यह कृषि को प्रौद्योगिकी से जोड़कर कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने पर जोर देता है ताकि किसानों को दीर्घावधि में व्यापक लाभ मिल सके।

Related posts

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 40 लोकसभाओं के प्रभारियों की सूची जारी की।

rktvnews

जिला स्तरीय कुष्ठ उन्मूलन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर, कमांडिंग -इन -चीफ, ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार की भेंट

rktvnews

दरभंगा:27 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

ग्रामीण भारत में एसएचजी महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को वित्तीय सहायता देने से संबंधित एसबीआई के वित्तीय उत्पाद “स्वयं सिद्धा” पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर:शिशु वाटिका प्ले स्कूल मे खेल-खेल में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर रहेगा जोर।

rktvnews

Leave a Comment