RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक राम ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश-प्रेम किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह त्याग, समर्पण और जनसेवा की भावना से जन्म लेता है।उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें संविधान के मूल्यों, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा।समारोह में नागेश्वर दुबे, शिवजी दूबे, प्रोफेसर राजेंद्र ओझा, घनश्याम उपाध्याय, मोहन दूबे, सत्य प्रकाश राय,डॉ अमित कुमार द्विवेदी, रामानुज दूबे, नंद किशोर यादव, खुशबू खातून, बीरेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, अभिषेक द्विवेदी, रजी अहमद, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, खुशबू खातून, गजेंद्र चौधरी, अफजल हुसैन चांद, डॉ मालती पाण्डेय, बिजेंद्र राय, प्रमोद राय, अशोक यादव, सूर्य प्रकाश, शैल देवी, घनश्याम चौधरी, सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय/कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक।

rktvnews

चतरा:वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा, विकास योजनाओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

नवादा:मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़, रीना जोशी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

शाहपुर मे अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पीएम मित्र पार्क से लाभ, 3 लाख रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment