RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आपके दिल में दहशत नहीं विश्वास और मोहब्बत भर के समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं : राजनाथ सिंह

लखनऊ,/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)17 मई।देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अल्पसंख्यकों को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि हम आपके दिल में दहशत नहीं विश्वास और मोहब्बत भर के समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं।
आज एक चुनावी सभा मे बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष सार्थक राजनीति करें और सच बोले । जनता की आंख में धूल झोंकने वाली राजनीति करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि हम राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि ‘अगर भविष्य देखना हो तो भारत आओ, अगर भविष्य को महसूस करना चाहते हो तो भारत में आओ और अगर भविष्य में काम करना चाहते हो तो भारत आओ।’ उन्होंने अपील की कि भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना है तो भाजपा और एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

Related posts

पटना: ग़म में खुलकर मुस्कुराना चाहती हूँ, आग पानी में लगाना चाहती हूँ !

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए ब्रुसेल्स पहुंचे।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मातृभाषा दिवस।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राज उच्च विद्यालय डुमराव कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

पंत कृषि भवन में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

Leave a Comment