RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:एन एस एस इकाई 2 द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।एसबी कॉलेज आरा की एनएसएस इकाई दो द्वारा गुरुवार को बड़कागांव मठिया पर स्वास्थ्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन आवासीय शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर अर्चना कुमारी के नेतृत्व में लगाया गया। इस आयोजन से ग्रामीण पुरुष महिला और जरूरतमंद 200 से ज्यादा लोगों ने निःशुल्क जांच कराया दवा का भी लाभ उठाया। इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक और नर्स इलाज के लिए दिन भर उपलब्ध रहे और दवा वितरण किया। प्रमुख चिकित्सकों में डॉक्टर विनोद कुमार ,डॉक्टर दिवाकर कुमार पांडे,डॉक्टर अविनाश कुमार, डॉ विशाल कुमार ,डा चेतन ,डॉ किरण सुमन सहित 20 नर्स उपलब्ध रही।
प्रमुख रूप से बीपी शुगर गठिया सीजनल फीवर दम शाहिद अन्य लोगों की जांच पर दवा दी गई।
शिविर के छठवें दिन शिविर में डॉक्टरों की दो टीम आई एक सदर अस्पताल आरा एवम दूसरी टीम उदवंतनगर प्रखंड की थी। स्वयंसेवकों ने द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा स्वास्थ्य सर्वेक्षण का रिर्पोट तैयार किया गया।इसमें भारी संख्या में गांव के लोग अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के बारे में डॉक्टर से बात की और दवा लिए।
प्रमुख स्वयंसेवकों में आदित्य कुमार सिंह राजवर्धन राजा अमित आदि रहे।
मौके पर आदित्य पाठक, अमित, सोनू, निशांत, खुशी, मीरा, आर्यन, मोहित, अंकुश, विशाल सिंह, पवन कुमार, सोनू कुमार गोंड, सुंदरम एवम अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

नेता-चरित्रम्

rktvnews

भोजपुर:सोन दियारा क्षेत्र में दो गुटो के बीच वर्चस्व को ले फायरिंग।

rktvnews

भोजपुर:फुटबॉल के फाइनल मैच में गोल्डन बेबी पिंक टीम बना चैंपियन।

rktvnews

शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो ‘किस्मत की लकीरों से’ में जल्द ही मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया, देवी के दिव्य रूप में आएँगी नज़र।

rktvnews

Leave a Comment