RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने दिलाई लोकतंत्र की मजबूती की शपथ।

जिलेवासियों से निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान की अपील।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )22 जनवरी।16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई।
उपायुक्त श्री यादव ने शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने इस शपथ को दोहराया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। यह दिवस इस बात का संदेश देता है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने योग्य मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। साथ ही, उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाताओं को जागरूक करने तथा जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, एसपी अभियान राहुल बड़ाईक सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:मधुकर सिंह ने भोजपुर में सामंतवाद विरोधी लड़ाई लड़ने वाले नायकों की कहानियां लिखीें: सुदामा प्रसाद

rktvnews

& एक्सप्लोर एचडी पर देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश ‘फ़राज़’।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की वीसी द्वारा नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ शो में हुई अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर की एंट्री।

rktvnews

धर्मेन्‍द्र प्रधान ने योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में युवा सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment