RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर संगोष्ठी आयोजित,हाइपरटेंशन से निजात संभव:डा मधुकर प्रकाश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई। गुरुवार को स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर एक संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं IMA के पूर्व सचिव डॉक्टर मधुकर प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम सामुहिक दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ।
डॉ मधुकर प्रकाश ने हाइपरटेंशन पर विस्तार से जागरूक किया और कहा की रोग की जानकारी और उससे बचाव के बारे में जानना जरूरी है। हाइपरटेंशन के कारण बताया की कुछ कारण वस में है जिसमें नमक ज्यादा खाना , व्यायाम नही करना टेंशन लेना,फास्ट फूड लेना, सिगरेट और अल्कोहल का उपयोग आदि है।जो वस मे नही है उसमें जेनेटिक फैक्टर,डाइवीटिक होना,आदि है। इसके अधिक होने पर सर दर्द छाती में दर्द ,चक्कर, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी ,धुंधलापन दिखना, नाक से खून और कान में घनघनाना आदि लक्षण है। हाइपरटेंशन से बचने के लिये नियमित जांच , योगाभ्यास ,कम से कम नमक का उपयोग,फल,हरी सब्जियों का उपयोग, शारीरिक श्रम करना, वज़न कम करना होगा।
इसके अलावा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने बताया कि हाइपरटेंशन में मनोसामाजिक कारणों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जिसे नियंत्रित करके हाइपरटेंशन को कम किया जा सकता है और इससे निजात पाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका पाठक ने किया। डॉक्टर पाठक ने हाइपरटेंशन को मनोवैज्ञानिक कारकों को जोड़ते हुए बताया की कई मानसिक बीमारियां हाइपरटेंशन से जुड़ी हुई है।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ लाल बाबू सिंह ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, नैंसी,, पूजा, अंजलि ,प्रियम, प्रिया, अर्जुन, प्रीति, दिव्या, अमर कुमार प्रमुख है। डॉ मंजू सिंह ने इस कार्यक्रम को संचालित करने में सहयोग किया। विभाग के नीरज सिंह एवं धर्मनाथ केसरी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

बिहार:भोजपुर: छठ पूजा को ले जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बचाया बहुत है..! वंदना मिश्रा

rktvnews

बिहार:जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व० केशो सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में निर्देशन सेल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य व समायोजन का मापन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment