RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)02 मार्च।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से संचालित “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए माह अप्रैल 2026 में प्रखंड स्तर पर इस कार्यक्रम को संचालित करने का निर्देश दिया। “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा कुल 2301 प्रवासी श्रमिकों का निबंधन कराया गया है। वहीं, जिला नियोजन कार्यालय द्वारा स्थानीय रोजगार हेतु इच्छुक कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यक्रम से विशेष रूप से दुमका जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है।
गोपीकांदर प्रखंड में संचालित आवासीय कौशल रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गई कि आईटीआई दुमका में Mechanic Electric Vehicle ट्रेड संचालित है। उपायुक्त ने कक्षा नवम एवं दशम के इच्छुक छात्र-छात्राओं का चयन कर शैक्षणिक भ्रमण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न आईटीआई संस्थानों के छात्रों के नियोजन की जानकारी भी दी गई—
आईटीआई जरमुंडी के 05 छात्रों का नियोजन Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. में किया गया।
आईटीआई सरैयाहाट के कुल 97 छात्रों का नियोजन किया गया, जिनमें—
25 छात्र Maruti Suzuki India में,
13 छात्र FJM Cylinders Pvt. Ltd. में,
42 छात्र Larsen & Toubro Ltd. में,
10 छात्र Jay Bharat Maruti में,
03 छात्र Quess Corp Ltd. (TATA Motor – NAPS) में,
03 छात्र रेलवे में,
01 छात्र Hindustan Aeronautics Ltd. में नियोजित हुए।
आईटीआई दुमका के 27 छात्रों का नियोजन Sun Bright Manpower (Honda Motorcycle) में किया गया।
आईटीआई शिकारीपाड़ा के 04 छात्रों का नियोजन Larsen & Toubro Ltd. में किया गया।
उपायुक्त ने चयनित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी तथा जिले के सभी आईटीआई प्राचार्य उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो की सुनवाई।

rktvnews

एक सीजीआई मंकी, संगीत और जादू: ‘बेटर मैन’ ने आईएफएफआई 2024 में दर्शकों को चौंका दिया

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा केअवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment