RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( बिहार)16 मई।उप विकास आयुक्त समीर सौरभ के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से बड़ी संख्या में आईसीडीएस कर्मियों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के माध्यम से जिला के सभी मतदाताओं को 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। ज्ञातव्य है कि पूर्वी चंपारण जिला में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है। जिला के शत प्रतिशत मतदाता अपना मतदान करें इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण के नेतृत्व एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।इस कार्यक्रम में ऊप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण सरफराज नवाज,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस , जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।
यहां पर उप विकास आयुक्त के द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका से डोर टू डोर भ्रमण कर भी लोगों को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करने की बात कही गई। कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से निकलकर मुख्य पथ से कचहरी चौक, राजा बाजार होते हुए शहर के अन्य मार्ग से भी गुजरा।

Related posts

भोजपुर: युवतियों को मेकअप से मां दुर्गा का स्वरूप दे रही ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान।

rktvnews

बक्सर:”टी.बी मुक्त भारत” अभियान के तहत रैली का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:ग़ालिब और राजुरकर की पुण्य तिथि का आयोजन एवं “दास्तान ए मिर्ज़ा ग़ालिब” का विमोचन।

rktvnews

भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 15वें वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जनवरी 24

rktvnews

रामगढ़:कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment