RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:चुनाव चेतना का अप्रतिम कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में भव्य रूप में आयोजित हुआ।

RKTV NEWS/चतरा(झारखण्ड)15 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने कहा 20 मई को चतरा में लोकसभा चुनाव निर्धारित है। आप सभी लोग इस चुनावी महापर्व में भाग लें। स्वयं मतदान करें तथा पुरे परिवार के साथ मतदान करें और अपने आस पास और जननेवाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। आप सभी लोगों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए शपथ लिया तथा सभी प्रखण्डों से आए लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अपने घर को लौटने के बाद 20 मई को स्वयं भी और परिवार के साथ मतदान करने हेतु संबंधित बूथ केन्द्रों पर जाएंगे तथा आस पास के लोगों को भी मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट करने के लिए उत्साहित करेंगे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वृद्ध मतदाताओं के लिए वाहन, बैठने के लिए शेड समेत अन्य सुविधाएं चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही हैं। सभी मतदाता निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने चुनाव का पर्व देश का गर्व वोट करेगा चतरा 20 मई को 300×200 फीट की भव्य कलाकृति बनाई जिसे देखने के लिए जिले के विभिन्न प्रखण्डों व जिला मुख्यालय के 10000 से अधिक मतदाता दर्शक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान ही सेल्फी अभियान में हजारों से अधिक की संख्या में महिला/पुरूष मतदाता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सेल्फी खिंचाई। वहीं हस्ताक्षर अभियान, मै वोट जरूर करूंगा बोर्ड पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिले के अधिकारियों समेत मतदाताओं ने हस्ताक्षर किया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बनाए गए निर्वाचन से संबंधित दो वीडियो फिल्म का विमोचन किया गया। साथ ही चतरा की बेटी साक्षी प्रिया दुबे एवं शालिनी दुबे एवं टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के बच्चे के द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति की गई ।
जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्यनशील है। इसी क्रम में चुनाव चेतना कार्यक्रम आज जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में आयोजित किया गया। आप सभी से अपील है कि जिला प्रशासन को इस कार्य में सहयोग करें एवं 20 मई 2024 को अपने घरों से निकल कर मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट अवश्य करें। सभी लोगों ने मिलकर एक स्वर में 20 मई को वोट करेगा चतरा का नारा बुलंद किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे कहा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मात्र एक दिन पूर्व इसकी अधिकारिक घोषणा की गई थी फिर भी मतदाताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। हम सभी मतदाताओं से अपील करते है कि जिस तरह आप सभी इस कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया उसी प्रकार 20 मई को भी अपनेे मतदान केन्द्र पर जाकर अपने परिवार के साथ मत का प्रयोग जरूर करें। मीडिया से बात चीत के दौरान बताया कि जिले के स्वीप टीम एवं सभी संबंधित अधिकारी द्वारा बहुत ही कम समय में कार्यक्रम की रूप रेखा को तैयार किया गया जिसके लिए सभी को बधाई।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालय परिसर,एनएमएचसी, लोथल की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होगा मतदान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और संचार मंत्रालय के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर : बिहार दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बॉक्सिंग टीम हुई सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment