RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

मध्यप्रदेश:कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़कर 31 मई की।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 मई।राज्य शासन ने केवल उपार्जन से संबंधित कृषकों के लिए खरीद 2023 सीजन में वितरित किए गए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़ाकर 31 मई 2024 नियत की है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी।
सरकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना निरन्तरता के संबंध में भी निर्देश जारी किये गये हैं। योजनान्तर्गत खरीफ 2023 सीजन में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि (डयू डेट) 28 मार्च, 2024 को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2024 करने के आदेश सहकारिता विभाग ने प्रसारित किये हैं।
किसानों को उपार्जित फसल की देय राशि प्राप्त होने में तकनीकी आदि कारणों से विलंब को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि केवल ऐसे कृषकों जिनके द्वारा निर्धारित डयू डेट 30 अप्रैल, 2024 तक समर्थन मूल्य पर अपने विभिन्न फसलों जैसे – गेहूं, चना, मसूर, सरसों आदि का विक्रय किया गया है एवं उन्हें उनके उपज विक्रय की राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है तथा उपार्जन की निर्धारित अंतिम तिथि तक उक्त फसलों का विक्रय करने वाले शेष किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजनान्तर्गत खरीफ 2023 सीजन की निर्धारित डयू डेट 30 अप्रैल, 2024 को बढ़ाकर 31 मई, 2024 किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री देहरादून में ITBP उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

इंदौर:शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment