RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 149वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस रूप मे धूमधाम से मनायी गयी।

जिलाधिकारी ने ‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी शपथ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 अक्टूबर।भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत को समर्पित फ्रीडम रन(रन फॉर यूनिटी) लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 149वीं जयन्ती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को *‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’* के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा *‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं’’।
जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यद्यपि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को है लेकिन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार एवं अवकाश होने के कारण आज ही हम सब सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी। अपने कार्य को ईमानदारी से करें और जो भी व्यक्ति आपके पटल पर आए उसकी समस्या को सम्मान से आदर पूर्वक से सुने और समाधान करें।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह खान निरीक्षक अनुज कुमार सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 25

rktvnews

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:रण ऑफ कच्छ में फौजी भाईयों को भेजी जाएगी राखी।

rktvnews

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नेपाल यात्रा पर रवाना।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment