RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रायबरेली अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में काशी के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं जयशंकर सिंह कपसेठी हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)12 मई। कलश वाटिका रायबरेली में कवि शिवनाथ सिंह शिव, कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् एवं निर्दोष जैन लक्ष्य सहित अनेकों रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन कवि हंसराज सिंह हंस के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सुधीर श्रीवास्तव ने किया। उक्त अवसर पर विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर के विशेष प्रतिनिधि और विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने मुख्य अतिथि गोण्डा के सुधीर सिंह को विगत तीन वर्षों से एक पैर एक हाथ से पक्षाघात से पिड़ित होने के बाद भी हिन्दी साहित्य एवं हजारों रचनाकारों को प्रोत्साहित करते रहने, लेखनी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान को दृष्टिगत रखते डाक्ट्रेट मानद उपाधि समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान,अंग वस्त्रम भेंट किया। उक्त अवसर पर कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि कवि शिवनाथ सिंह शिव, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् एवं निर्दोष जैन लक्ष्य सहित अनेकों विशिष्ट लोगों को भी हिन्दी साहित्य के प्रति बहुमूल्य योगदान को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 12,13 जून को हरिद्वार में सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होने वाले श्रीराममय हरिद्वार साहित्यिक/सांस्कृतिक संगम में विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित करने का निश्चय किया गया है। काशी के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं कवि जयशंकर सिंह कपसेठी को रायबरेली में सम्मानित किए जाने की सूचना पर पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार,जनकल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय,मिशन जामवंत से हनुमान के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकुमार सिंह, काशी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार पाण्डेय एडवोकेट, बुद्धदेव तिवारी,शिवेशवर दत्त पाण्डेय पत्रकार, डॉ.उदयशंकर भगत, कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु, कवि ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय,राजेश मिश्रा पत्रकार, कालीशंकर उपाध्याय,श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ.सुबाष चंद्र, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट,अनुज दूबे,कवि रामनरेश नरेश,अ.भा.सदभावना एसोसिएशन के अध्यक्ष कवि सुखमंगल सिंह मंगल, कवि गिरीश पाण्डेय, चिंतित बनारसी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,सुदामा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम, डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव,आशीष मोदनवाल, सुनीता अग्रवाल,पूनम श्रीवास्तव, मणिबेन द्विवेदी, झरना मुखर्जी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुषमा जौनपुरी,रीतू दीक्षित,डॉ.दशरथ पवार, कृष्णानंद दूबे गोपाल,विनय पाण्डेय बहुमुखी, यशवंत यादव, कुंजबिहारी राय सहित अनेकों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related posts

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

rktvnews

दरभंगा:मतदान दल का हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

भोजपुर :राष्ट्रीय डाक सप्ताह अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित:डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन! कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

rktvnews

समाज और देश की मजबूती के लिए महिलाओं के सशक्त होने की है जरूरत: राकेश रॉय

rktvnews

rktvnews

Leave a Comment