RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सिवान:शांति एकजुटता संगठन द्वारा श्रद्धांजली सभा आयोजित।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार) 12 मई। शनिवार को स्थानीय न्याय मार्ग स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह के निवास पर शांति एकजुटता संगठन सिवान के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शायर उस्ताद कमर शिवानी के द्वारा किया गया।एप्सो के महासचिव मनीष सिंह ने लेखक चिंतक एवं शांति आंदोलन के योद्धा डॉ ब्रज कुमार कुमार पांडे के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि पांडे जी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित था । वे लगभग 80 पुस्तकों के लेखक के साथ-साथ अन्य पत्र पत्रिकाओं का भी संपादन किया था। अंतिम समय तक बिहार एप्सो के महासचिव रहे । उन्होंने एफसो के तरफ से दर्जनों देशो का दौरा भी किया । देश के बड़े किसान नेता अतुल कुमार अंजान जो छात्र राजनीति से ही किसान आंदोलन में आए वे स्वामीनाथन कमीशन के सदस्य भी रहे । उनके पिता क्रांतिकारी भगत सिंह के सहयोगी भी थे । तथा स्वतंत्रता सेनानी बिहार सरकार के गैर कांग्रेसी राजस्व मंत्री के दामाद थे। वरिष्ठ शिक्षक युगल किशोर दुबे ने उनके साथ संबंधों को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व में कृतित्व की चर्चा की । वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश प्रसाद सिंह ने डॉ ब्रज कुमार पांडे एवं किसान नेता अतुल कुमार अंजान को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए इस अवसर पर दारोगा प्रसाद राय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य राम सुंदर चौधरी, व्याख्याता प्रोफेसर उपेंद्रनाथ यादव, प्रोफेसर भारत सोनी, प्रो.(डॉ )संदीप कुमार यादव, मारकंडे , जिला पुस्तकालय के भागेंद्र झा,अभय कुमार ,अक्षय कुमार आदि ने श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित किया । साथ ही उनके श्रद्धांजलि में 2 मिनट का मौन रखा ।

Related posts

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आर.एम.एस. (रेल डाक सेवा)

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भारत की सर्वोच्च रैंक वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय बना, और समस्त भारतीय संस्थानों में तीसरे स्थान पर रहा; THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 401–500 बैंड में पहुँचा।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा अज्ञात व्यक्ति की अभी तक कर रही सेवा।

rktvnews

Leave a Comment