RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 11 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ बैठक की गई।
बैठक में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि को अवगत कराया गया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए चतरा जिला अंतर्गत 27-चतरा (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 मतदान केन्द्रों एवं 26-सिमरिया (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 116 मतदान केन्द्रों के नाम विद्यालयों के नाम बदलने के कारण मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव दोनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जिला के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उक्त के संबंध में सर्वसम्मति से मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ए0 की नियुक्ति किया जाय। वहीं उन्होने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन से संबंधित सूचना जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जाय।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा महा अभियान के अंतर्गत गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा कर अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

Leave a Comment