RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिविर में तीसरे दिन स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर हुई सार्थक वार्ता:डा अर्चना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मई।को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 द्वारा, वामपली पंचायत के बड़का गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्चना कुमारी की देखरेख में लक्ष्यगीत गाकर किया गया। उसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों/स्वयंशेविकाओं द्वारा बड़का गांव के महादलित टोला में स्वच्छ जीवनशैली के बारे मे जागरुक किया गया। महादलित टोला के बच्चों को स्वयंसेवकों द्वारा पढ़ाया गया।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। डॉ अर्चना कुमारी द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। डॉ अर्चना कुमारी ने कहा समाज के विकास के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी साक्षरता है और साक्षर होने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना ही पड़ेगा और ये तभी संभव है जब उन्हें सुरक्षित माहौल मिले।

Related posts

रायपुर : समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से होगा देश का उत्थान: रमेन डेका

rktvnews

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मयूरहंड के करमा में जैविक संसाधन केंद्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के लोकपाल नियुक्त हुए प्रो. डॉ. काशीनाथ तिवारी! छात्र शिकायत निवारण समिति भी गठित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, झारखंड की विरासत, गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

rktvnews

Leave a Comment