RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्य सचिव ने जयपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के सम्बन्ध में ली बैठक।

सड़कों पर निर्बाध व सुचारू ट्रैफिक संचालन के लिए विशेष अभियान चलाएं – मुख्य सचिव

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)07मई। मुख्य सचिव सुधांश पन्त ने कहा कि जयपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को समन्वित होकर तेजी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जयपुर की सड़कों पर निर्बाध व सुचारू ट्रैफिक संचालन के लिए विशेष अभियान चलाकर आमजन को जल्द राहत प्रदान करें।
श्री पन्त मंगलवार को शासन सचिवालय में जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में अधिकाधिक नई सार्वजनिक पार्किंग के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाएं और मौजूदा सार्वजनिक पार्किंग स्थानों की पूरी उपयोगिता सुनिश्चित करें। उन्होंने मैरिज गार्डन, होटल्स, रेस्टोरेन्ट आदि की सुदृढ़ पार्किंग व्यवस्था हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए भी निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें तथा ई-चालान व्यवस्था को नई तकनीक के माध्यम से और मजबूत करें। उन्होंने पुलिस, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और नगरीय निकायों को परियोजनाओं के निर्माण में आपसी सुझावों को सम्मिलित करते हुए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

पैदल यात्रियों एवं साइकिल चालकों के लिए पथ निर्माण।

श्री पन्त ने निर्देश दिए कि पैदल यात्रियों एवं साइकिल चालकों के लिए व्यवस्थित पथ निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना बनाई जानी चाहिये। इससे आमजन इको फ्रेंडली यातायात के लिए प्रोत्साहित होंगे साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि हमें भविष्य की जरूरतों के अनुसार परियोजनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे भावी पीढ़ी को एक सुनियोजित स्मार्ट शहर में रहने का अवसर मिले।
मुख्य सचिव ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा वीआईपी व धार्मिक यात्राओं के दौरान गूगल मैप के सहयोग से दी जा रही रियल टाइम जानकारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था समाज के हर तबके को प्रभावित करती है इसलिए इसमें सुधार के लिए नए नियमों और आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है।
बैठक में सड़कों पर अतिक्रमण, नए ब्रिज और अंडरपास निर्माण, ई-रिक्शा पंजीकरण, पब्लिक ट्रांसपोर्ट-सिटी बसें, बॉटल नैक स्थानों, बस टर्मिनल के निर्माण, नए ट्रैफिक मोनिटरिंग कैमरा, पुराने वाहनों का निस्तारण, स्ट्रीट लाइट्स आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, सम्बंधित विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, जयपुर पुलिस आयुक्त, नगर निगम ग्रेटर- हेरिटेज, जयपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उमरिया:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया मयूरहंड प्रखंड का निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम् (SGVP) द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

rktvnews

बिहार दिवस के अवसर पर एकल कथक शास्त्रीय नृत्य कला में राजा कुमार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment