RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

चुनाव है चुनाव!: रंजन कश्यप

रंजन कश्यप(अधिवक्ता)

चुनाव है चुनाव!

चुनाव है चुनाव
लगाये सब दाव
ना खाये कोई ताव
बातें करें अच्छी
वादों के पानी में
उतारे सभी नाव
शोर सुने जनता
काम कब बनता
उफ़ ये कागा का
कैसा  काँव- काँव
जो शहरों में रहता
वो घुमे गाँव- गाँव
हम हैं मैदान में
जीत के तूफ़ान में
ना रहे कोई गुमान में
जीत कर हम आयेंगे
वादा सब निभायेंगे
बहार फिर लायेंगे
ना आपको भुलायेंगे
जो किया नही कोई
वो करके दिखायेंगे
जुगत भिड़ाये हैं कि-
गले अपनी दाल
सपना ये आँखों में कि-
होंगे मालामाल
दारू मुर्गा …और बँटता पुलाव
धर्म और जाति का जला है अलाव

जमाये सारे पाँव
मिले एक कुर्सी
-कि बने कोई ठाँव
सब से सब मिलते
बातें अपनी कहते
जीतने के बाद
रंग गिरगिट- सा बदलते
ना दिया कोई देंगे
हम सुकून वाला छाँव
भोली इस जनता का
बढ़ा अभी भाव
चुनाव है चुनाव
चुनाव है चुनाव
चुनाव है चुनाव। 

Related posts

आजमगढ़:चित्रांश महासभा द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:सभी विभाग क्षतिग्रस्त भवनों की जिलेवार रिपोर्ट बना करें मरम्मत ,गत 6 वर्षों में बने सरकारी भवनों की गुणवत्ता की जांच करेगी विशेष राज्य स्तरीय कमेटी: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश की मिल्क केपिटल,सरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के समय में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा और प्रभावशीलता के लिए नवाचार और अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग समय की मांग है।

rktvnews

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन।

rktvnews

Leave a Comment