RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय ने अपने टॉपर्स छात्रों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह),19 मई।एम. डी. जे. पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी भोजपुर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10th के टॉपर्स छात्रों को विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इससे पहले सभी टॉपर्स छात्र छात्राओं ने अपने सभी गुरुजनों को चरण स्पर्श कर उनसे आशीष प्राप्त किया। गुरुजनों ने भी उन्हें आशीष देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की और हमेशा इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त करने की प्रेरणाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया तथा जूनियर छात्र छात्राओं ने भी अपने सीनियर छात्र छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

टॉपर्स को सम्मानित करते विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह।

सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में स्कूल टॉपर आस्था चौबे 94.6%, विशाल कुमार 93.8%, खुशी गुप्ता 92% ख़ुशी रानी 91.4%, अंकित राज 91.4% इत्यादि छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।‌ अधिकांश छात्र-छात्राओं ने आईआईटी सेक्टर में अपने भविष्य को सवारने की बात की वहीं कुछ छात्र छात्राओं ने सीए और कुछ ने आईएएस बनने के सपने को साकार करने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चय ही इन बच्चों ने सीबीएसई कक्षा 10th बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता गुरुजनों के एवं क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध जनों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया है और मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह बच्चे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहने का काम करेंगे और अपने ज्ञान के प्रकाश से अज्ञानता के तिमिर को दूर करते हुए एक सुशिक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए. के. घोष, चंदन कुमार, सविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी,मालती कुमारी, राजेश्वरी शर्मा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Related posts

बक्सर डीएम ने जिलास्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच में 16 प्रतिष्ठानों में मिली गड़बड़ी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल।

rktvnews

भोपाल:डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:आईएएस अस्मिता लाल की पहल ने बताया ऐसे बनेगा सुगम्य भारत: बागपत ने दी समावेशन की नई परिभाषा, विशेष बच्चों का बढ़ाया आत्मविश्वास।

rktvnews

जिला प्रशासन की पहल: जिले के बांस कारीगरों/उत्पादकों को मिलेगा बड़ा बाजार, ऑनलाइन बेस सकेंगे प्रोडक्ट!रोजगार सृजन के लिए बांस कारीगरों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment