RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान हेतु की मतदाताओं से अपील।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देकर जरूर शामिल हों। लोकतंत्र में हर मतदाता का मत बहुत महत्वपूर्ण है। आपका मत लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान करना लोकतंत्र में अपनी आस्था की अभिव्यक्ति है। इसलिये मतदान जरूर करें।
श्री राजन ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार संविधान ने आपको दिया है। अत: इस संवैधानिक अधिकार का सम्मान कर मतदान अवश्य करें। मतदाता पहले मतदान करें, फिर अपने दूसरे कर्त्तव्यों का पालन करें।
श्री राजन ने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करने जाते समय मतदाता सूचना पर्ची के अतिरिक्त एक फोटो परिचय पत्र भी जरूर ले जायें। उन्होंने कहा है कि जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे मतदाताओं को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। गौरतलब है कि तीसरे चरण में 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्र – मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक।

rktvnews

राजस्थान में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 500 बसें जल्द होंगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद में ‘हरित नौका’ दिशानिर्देश और ‘नदी पर्यटन रोडमैप, 2047’ जारी किया।

rktvnews

गिरीडीह:मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

पटना:PCC की बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, ₹6,000 करोड़ के निवेश से 3,000 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

होली पर विशेष- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment