RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

उज्जैन: पंचक्रोशी यात्रा….. डीएम और एसपी की सहृदयता को बयां करती तस्वीर।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश) 06 मई।यह तस्वीर है उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जिले के कप्तान एसपी प्रदीप शर्मा की। जो पंचक्रोशी यात्रा में चल रहें श्रद्धालुओं के साथ रविवार को बैठकर अपने परिजन के समान आनंदपूर्वक दाल बाटी का स्वाद लें रहें हैं। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रहीं, इसकी जानकारी भी आम नागरिक बनकर ले रहें है। यह तस्वीर न केवल कलेक्टर एसपी की सहृदयता प्रकट कर रहीं हैं बल्कि गुड गवर्नेंस को भी परिभाषित कर रहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन के कलेक्टर और एसपी लगातार भ्रमण कर पंचकोशी यात्रा की निगरानी कर रहें और और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

श्रद्धालुओं के साथ बैठ दाल बाटी का स्वाद लेते कलेक्टर नीरज सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा

एक दिन पूर्व शनिवार को भी कलेक्टर एसपी द्वारा बाइक से पंचक्रोशी यात्रा के सपूर्ण पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया गया था। पंचकोशी यात्रा में आए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से प्रसन्न हैं।
महाराष्ट्र की नागपुर से आई प्रियंका देवी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल,भोजन, शौचालय की अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही महिलाओं के सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारी भी लगाए गए हैं जिससे सुरक्षित महसूस हो रहा है। उज्जैन जिले की रीना देवी ने भी यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की। इंदौर से वृद्ध किशनदास और देवास के 70 वर्षीय दादू ने भी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया हैं।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने सेफर इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यशाला का किया शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

rktvnews

गया:उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी! वर्तमान अभियान में अब तक कुल 160 दुकानों को हटाया गया।

rktvnews

राजस्थान:राधास्वामी ब्यास के सत्संग में पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

Leave a Comment