आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर। चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार आरा के प्रांगण में भगवान चित्रगुप्त का आज सामूहिक विसर्जन और शोभा यात्रा का कार्यक्रम काफी सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित हुए और शोभायात्रा में घाट तक बैंड बाजा और जय कारा के साथ गए। बताते चले की पूर्व पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी समिति की मूर्ति जिसमें श्री चित्रगुप्त सेवा समिति
हाउसिंग,चित्रगुप्त परिवार शिवगंज ,चित्रांश समिति आरा की मूर्तियां प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थाई मंदिर के प्रांगण में लाई गई।वहां से भगवान चित्रगुप्त की आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण और गमछा देकर सबको सम्मानित करते हुए एक साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर के एन सिंहा, डॉक्टर केशव प्रसाद सिंहा,अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर जी खासकर उपस्थित रहे और सम्मिलित सभी चित्रांश बंधुओ को शुभकामनाएं दी।शोभा यात्रा के प्रभारी सचिन सिंहा ने बताया कि इस कार्यक्रम के निमित्त लगातार सभी चित्रांश बंधुओ से, सभी समितियां से पूजा और सामूहिक विसर्जन और शोभा यात्रा के लिए बातचीत और समय निर्धारित की गई थी ।
सभी समितियां से सैकड़ो की संख्या में लोग मंदिर में उपस्थित रहे और फिर जयकारा के साथ जुलूस की शक्ल में सब लोग घाट तक गये ।श्री सिन्हा ने बताया कि यह जो प्रयास था सामूहिकता के लिए, एक जूटता के लिए, भगवान चित्रगुप्त के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए, आपसी सहयोग और भाईचारा बढ़ाने के लिए, यह सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए ।इसलिए मैं सभी बंधुओं का हृदय से आभारी हूं। वही मंदिर समिति के मुतवाली दिनेश प्रसाद मुन्ना ने उपस्थित सभी लोगों का आभारी व्यक्त किया और कहां की हम सभी चित्रगुप्त के वंशज भगवान चित्रगुप्त की सेवा में तन मन धन से तैयार है।वही कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी लोगों को अनुशासन और भगवान चित्रगुप्त का भजन करते घाट तक आने पर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों में दिलीप कुमार सिंहा ,दीपक श्रीवास्तव विमलेश उर्फ बुल्गानीन, संजीव कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव ,मणि भूषण श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव जी, पंकज सिंन्हा ,डॉक्टर अरविंद कुमार सिंहा ,राकेश सिंहा ,अमित कुमार सिंहा आदि रहे। चित्रांश समिति की ओर से डॉ कुमार निर्मल, यमुनालाल जी, सत्येंद्र जी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम डाक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन से समाप्त हुआ।

