RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को नई साईकिल समर्पित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।5 मई को कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच आरा भोजपुर द्वारा एक कार्यकर्ता को सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ाने के लिए नई साइकिल को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम को मूर्ति रूप देने के लिए मंच के जिला अध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव ,सचिव सचिन सिंहा संयुक्त सचिव मनोज श्रीवास्तव और रंजीत श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास और अन्य लोगों के सहयोग से किया गया। बताते चले की यह सामाजिक कार्यकर्ता है ट्यूशन पढ़ने का कार्य करते हैं और मंच के सदस्य हैं ।इन्हें पढ़ाने के लिए इधर-उधर आने-जाने में परेशानी होती थी ।जिसके लिए मंच ने यह निर्णय लिया कि इन्हें साइकिल प्रदान कर सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि बढ़ाई जाए ,साथ ही साथ संगठन का कार्य विस्तार किया जा सके। अभी तक मंच के कुल 61 सदस्य हैं।यह आयोजन राष्ट्रीय सागर अखबार के जिला कार्यालय पर डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा के हाथों साईकिल की चाभी,और इसका कागजात समर्पित किया गया। मंच केवल अपने सदस्यों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। सक्षम होने की स्थिति में कार्य विस्तार संभव है।
इस मौके पर डा संजीव कुमार सिन्हा, रंजीत श्रीवास्तव, सचिन सिन्हा, निर्भर नारायण सिन्हा एवं डा दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिले में सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

महाकुंभ:हजारों लोगों को दे रहा रोजगार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की सहायता से प्रदेश में तीन जल प्रदाय और सात सीवरेज परियोजना।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ मुखर्जी :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना डीएम ने जिला स्थापना शाखा, पटना की लिपिक सुनीता कुमारी को किया निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment