RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन को ले सभी कोषांगो की बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 01 मार्च।उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में शिकायत निवारण एवं समाधान कोषांग+एकल खिडकी कोषांग, संचार योजना+हेल्पलाईन+नियंत्रण कक्ष कोषांग, प्रेक्षक/प्रोटोकॉल कोषांग, मीडिया कोषांग सह एम0सी0एम0सी0 सह स्वीप कोषांग, ऑनलाईन मॉनिटरिंग कोषांग एवं PwDs मतदाता सुविधा कोषांग में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शिकायत निवारण एवं समाधान कोषांग+एकल खिडकी कोषांग से संबंधित निम्न निर्देश दिए गएः-

निर्वाचन से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत का निष्पादन करना। मतदान केन्द्र, मतदाता सूची एवं चुनाव से संबंधित अन्य सूचनाएँ आम लोगों के द्वारा माँगे जाने पर उन्हें उपलब्ध कराना एवं इस संबंध में आम लोगों की आवश्यक मदद करना। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का निष्पादन। चुनाव प्रचार हेतु प्राप्त अनुमति आवेदन पत्रों का निष्पादन करना इत्यादि।

संचार योजना+हेल्पलाई+नियंत्रण कक्ष कोषांग से संबंधित निम्न निर्देश दिए गएः-
निर्वाचन अभियान के दौरान कार्य योजना की तैयारी। कम्यूनिकेशन प्लान की तैयारी एवं आयोग के द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में संधारण एवं प्रेषण। निर्वाचन के अवसर पर मतदान केन्द्रों की स्थिति की सूचना प्राप्त करने के लिये केन्द्र के निकट रहने वाले व्यक्तियों/क्षेत्र से संबंधित बी0एल0ओ0 के दूरभाष संख्याओं का संधारण। मतदान की तिथि के पूर्व संध्या से 24X7 नियंत्रण कक्ष स्थापित करने हेतु आदेश निर्गत करने की कार्रवाई इत्यादि।

प्रेक्षक/प्रोटोकॉल कोषांग से संबंधित निम्न निर्देश दिए गएः-

इस कोषांग का कार्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त किये गये प्रेक्षकों के साथ लायजन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना। सभी प्रेक्षकों के सुरक्षा हेतु आरक्षी बल/वाहन की अधियाचना करना। सभी प्रेक्षकों को वाहन/आवासन दूरभाष एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना। प्रेक्षकों के द्वारा दिये गये निर्देशों का ससमय एंव अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करना। प्रेक्षक किट तैयार करना इत्यादि।

मीडिया कोषांग सह एम0सी0एम0सी0 सह स्वीप कोषांग से संबंधित निम्न निर्देश दिए गएः-

जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा निर्गत निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सूचनाओं को सभी प्रेसों को निर्गत करना। समय-समय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करना। प्रेस एवं मीडिया कर्मियों का मतदान एवं मतगणना के अवसर पर मीडिया पास निर्गत किये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना। जिला स्तरीय स्वीप प्लान का निर्माण कर अद्योहस्ताक्षरी से अनुमोदन कराते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार को भेजा जाना। निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, स्वीप गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था करना इत्यादि।

ऑनलाईन मॉनिटरिंग कोषांग से संबंधित निम्न निर्देश दिए गएः-

भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार से समय-समय पर प्राप्त विभिन्न दिशा-निर्देशों का आलोक में अद्यतन प्रतिवेदनों को ऑन लाईन पोर्टल पर अपलोड किया जाना। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का निष्पादन इत्यादि।

PwDs मतदाता सुविधा कोषांग से संबंधित निम्न दिए गए निर्देश

जिला स्तरीय पीडब्लूडी एक्शन प्लान तैयार कर अद्योहस्ताक्षरी से अनुमोदन कराते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार को भेजा जाना। निर्वाचक सूची में पंजीकृत पीडब्लूडी निर्वाचकों का मैपिंग कराना। पीडब्लूडी निर्वाचकों के लिए हेल्पलाईन की व्यवस्था। मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर, साइनेज आदि की व्यवस्था को कार्य योजना में समाहित कर क्रियान्वित कराना।

Related posts

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिले में बढ़ाई जाए पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या: अपर मुख्य सचिव

rktvnews

मुजफ्फरपुर के समाहरणालय स्थित जिला अभिलेख प्रकोष्ठ का हुआ निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जनगणना भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment