RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)04 मई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
डी०पी०एम० जीविका द्वारा जिलें में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु विस्तृत कार्य योजना जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले जीविका दीदियों को उनके मतदान जागरूकता संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने पर पुरस्कृत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिलें में प्रत्येक जीविका दीदियों को मतदान दिवस (01 जून 2024) को 10-10 महिला मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर लाने हेतु डी०पी०एम० जीविका को निर्देश दिया गया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर को बी0एल0ओ0 के रूप में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका को चिन्हित करते हुए जीविका मित्र से संबद्ध करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मतदान केन्द्रवार संभावित मताधिकार का प्रयोग करने वाले निश्चित मतदाताओं की संख्या का आकलन कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं स्वीप कोषांग के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कालेज, इतिहास के विद्यार्थियों ने किया बिहार अभिलेखागार व संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

rktvnews

पटना:छायावादी काव्य-प्रवृत्तियों के बहुत निकट हैं गोविंद की गीत-गंधी ग़ज़लें: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

विजय से सड़कों तक: 1win टॉप खिलाड़ियों को 100 स्कूटर देकर मना रहा है जश्न।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय विकास की शक्ति का उपयोग, वंचितों-गरीबों की भक्ति के भाव के साथ किया जाए : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment