RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एस एन मेमोरियल हाई स्कूल में चैस इन स्कूल योजना के तहत दिया गया शतरंज का प्रशिक्षण।

बच्चो के मानसिक विकास के लिए शतरंज का प्रशिक्षण जरुरी : डॉ स्मिता

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 04 मई।चैस इन स्कूल योजना के अंतर्गत भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय एस एन मेमोरियल हाई स्कूल ,गौसगंज (आरा )के सभागार में एक दिवसीय शतरंज का प्रशिक्षण दिया गया।
संघ के सचिव डॉ सैफ के अनुसार एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के लगभग 50 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिन्हे प्रशिक्षण राष्ट्रीय शतरंज कोच बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया गया।इस शिविर में शतरंज के खिलाड़ियों को शतरंज के इंटरनेशनल नियम और ओपनिंग गेम रोई लोपेज औऱ गाएको पियानो गेम के बारे में जानकारी दी गई।
एस एन मेमोरियल हाई स्कूल की प्राचार्या डॉ स्मिता सिंह ने कहा कि छात्रों के मानसिक विकास और एकाग्रता के लिए लगातार शतरंज के प्रशिक्षण का कार्यक्रम भोजपुर शतरंज के तत्वाधान में विद्यालय में कराया जायेगा।इसके उपरांत विद्यालय में ही भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा।
आज के शतरंज प्रशिक्षण शिविर में अंकित राज केसरी, मोहित कुमार,मयंक राज, यश राज, निकिता, आयुष पांडे,अक्षिता कुमारी, तन्वी सिंह, इशिता करी,सोनम प्रताप सिंह, तान्या सिंह,हनी सिंह सूरज सिंह, प्रतीक कुमार सिंह,तारिक़ तनवीर, आयुष कुमार सिंह ओम साइ आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” का आयोजन! बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है, बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना: डॉ प्रवीण सिन्हा

rktvnews

पटना:19 जुलाई को होगी लोयला में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर: 25 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य निर्धारण के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की कार्यशाला।

rktvnews

गिरीडीह:विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पद प्रोन्नति के वादाखिलाफी को ले उपस्थिति दर्ज करते महाविद्यालयों में धरना जारी।

rktvnews

Leave a Comment