RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई। शुक्रवार को महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली और डोर टू डोर एंड सिगनेचर कैंपेन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर मीना कुमारी द्वारा किया गया। डॉ मीना कुमारी ने मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और लोगों में भी जागरूकता फैलाने का काम किया। प्राचार्य ने रैली का शुभारंभ स्वयं झंडी दिखाकर किया और साथ-साथ रैली में रही। छात्राओं के साथ नारा भी लगाते रही।उन्होंने कहा कि जैसे चिड़िया एक-एक तिनका को जोड़कर अपना घोंसला बनाती है वैसे ही हमारा एक-एक वोट हमारे देश का निर्माण करता है। भारत में प्रत्येक नागरिक को इसमें भाग लेने का अधिकार और जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ राखी सिन्हा और डॉक्टर सुप्रिया झा ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन कैंपस अंबेडकर अंशु पांडे और मनीषा कुमारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगण और छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली और डोर टू डोर कैंपेन और सिग्नेचर कैंपेन में डेढ़ सौ से ज्यादा लड़कियों ने अपना योगदान दिया।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया विद्याधर नगर क्षेत्र का दौरा, जेडीए एवं निगम के अधिकारियो को दिये निर्देश।

rktvnews

आजमगढ़:चित्रांश महासभा द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

rktvnews

10वीं पेंशन अदालत – 85 पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण।

rktvnews

भोजपुर:सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी हुए सम्मानित।

rktvnews

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान निजाम सिंह कोर्राम।

rktvnews

Leave a Comment