RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

भोजपुर:एनसीसी कैडेट्स ने रमना मैदान एवं पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

थोड़ी जागरूकता से स्वच्छ व हरित आरा बन सकता है:प्रो राम नारायण मिश्रा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।3 मई को एस बी कॉलेज आरा के के एन सी सी कैडेटों ने एन सी सी ऑफिसर डॉ राम नारायण मिश्र के नेतृत्व में पुनीत सागर अभियान के तहत आरा के नव निर्मित रमना मैदान एवं कुँवर सिंह पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के 150 वें जन्म तिथि पर 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रो रामनारायण मिश्र ने बताया कि
विश्व के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश भारत स्वच्छता की रैंकिंग में बहुत पीछे है। वर्ल्ड इंवॉयर्मएंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स में सबसे निचले पायदान पर है। बिहार स्वच्छता के मामले में भारत में 15वें स्थान पर है वहीं आरा 300वें स्थान पर है ।यह विचारणीय स्थित है। इसी क्रम में रमना मैदान एवम कुंवर सिंह पार्क एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ सभी लोग सुबह और शाम को ताजी हवा का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवम बुजुर्ग लोग आते हैं। बड़ी संख्या में लोंगो के आने से मैदान में पानी के खाली बोतल, प्लास्टिक के थैले, चिप्स आदि के स्क्रैपर, कागज आदि फैल गया था। गंदगी से बीमारी होने का डर है। एन सी सी के कैडेटों ने एक ओर जहाँ सघन सफ़ाई अभियान चला कर मैदान को साफ किया वहीं वहां मौजूद लोगों को अपशिष्ट, कूड़ा आदि को कूड़े दान में ही डालने का अनुरोध किया। इधर उधर प्लास्टिक के खाली बोतल, प्लास्टिक के स्क्रैपर आदि न फेकने की बात कही। साथ ही लोगों से स्वच्छ आरा, हरित आरा बनाने का अनुरोध भी किया। इस अभियान में सूबेदार राम सिंह, कैडेट अम्बरीष पांडेय, कैडेट मोनल, कैडेट यसराज, मनीष चौबे, कमलजीत, दिलशाद आलम,अंशु कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

भगवान कृष्ण की 8 पत्नियों और 80 पुत्रों के बारे में रोचक जानकारी।

rktvnews

चाईबासा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment