RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :एनडीए और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

देश को महान बनाने के लिए सोच बदलनी होगी :आर के सिंह

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह आज गड़हनी प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की और लोजपा (रामविलास पासवान) के बैठक मे शामिल हुए।
आरा स्थित एक रिसोर्ट मे लोजपा रामविलास पासवान पार्टी कार्यकर्ता बैठक मे शामिल होते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। आप सभी कार्यकर्ता देश को मजबुत और विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबुत करने मे अपनी भूमिका निभाएँ।
वही लोजपा नेता हुलास पांडेय ने कहा कि आरा लोकसभा इस बार पूरे देश मे इतिहास रचेगा।आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथो पर डट कर रहे और सभी से मतदान आर के सिंह के पक्ष मे देने की अपील करे।
बैठक मे लोजपा के नेतागण और कार्यकर्ता शामिल थे।
वहीं गड़हनी एनडीए कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि हमे किसी भी चुनाव मे प्रतिनिधि सोच समझकर चुनना चाहिए।पंचायत के चुनाव मे हम मुखिया चुनते है पंचायत का विकास करने के लिए,लेकिन गलत प्रतिनिधि चुनने पर पंचायत के लोग और क्षेत्र का विकास न हो कर अपना विकास होता है।उसी प्रकार विधानसभा चुनाव मे विधायक और मुख्यमंत्री चुनने के लिए चुनाव होता है,जिससॆ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य का विकास होता है। लोकसभा का चुनाव देश के लिए होता है,जहाँ प्रधानमंत्री का चुनाव होगा। देश को मजबुत और विकसित बनाने के लिए चुनाव है।हमे जाति के नाम पर वोट नही,बल्कि देश के नाम पर वोट करना होगा। देश को महान बनाने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है और हमे नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करना और करवाना है। आर के सिंह ने कहा की इतिहास गवाह है कि जाति के बंधन मे बंधने के कारण देश पर आक्रांताओं ने राज किया। जब देश ही नही बचेगा तो जाति क्या बचेगा, इसलिए देश को सर्वोपरि रख कर वोट करे।
बैठक मे पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह,पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव,प्रभुनाथ राम,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू अध्यक्ष संजय सिंह सहित एनडीए घटक दलो के नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

Related posts

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान अंतिम दौर में।

rktvnews

भागलपुर: 25000 का ईनामी अपराधी रीना महतो उर्फ श्रीकांत सिंह को किया गिरफ्तार।

rktvnews

एडिप योजना अंतर्गत निशुल्क उपकरण वितरण समारोह आयोजित,कुल 2494 दिव्यांगजन लाभान्वित!दिव्यांग जनों को सक्षम और स्वावलंबी बनाना लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर मीडिया एवं एम.सी.एम.सी. कोषांग द्वारा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment